Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुरानी पेंशन बहाली को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

-


शारदा न्यूज, मेरठ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि केन्द्र सरकार शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति तुरंत बहाल करें। मांग पूरी नहीं होने पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

 

 

दरअसल उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मोर्या के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में संगठन की मेरठ जिला अध्यक्ष शशि कौशिक के नेतृत्व में पीएम मोदी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के नाम सांसद राजेन्द्र अग्रावाल व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देनें वालो में जिला महामंत्री दीप्ति गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts