Homeउत्तर प्रदेशMeerutमानवाधिकार दिवस पर मेरठ डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

मानवाधिकार दिवस पर मेरठ डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

-

  • जिलाधिकारी ने मानवाधिकार दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ।
  • कर्तव्यों के साथ दायित्वों का बोध होना भी आवश्यक: जिलाधिकारी
  • मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहूँगा: डीएम 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकार के सरंक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुक्रम में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के साथ-साथ दायित्वों का बोध भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 दिसम्बर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

 

उन्होने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि “मैं एतद्द्वारा दृढ़तापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं भारतीय संविधान एवं विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहूँगा।”

 

 

जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कहा “मैं मानवाधिकारों की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करूँगा। मैं बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म सम्मान का आदर करूँगा।”

 

 

जिलाधिकारी ने कहा “मैं अपने शब्दों, दस्तावेजों या विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकारों का उल्लघंन नहीं करूँगा। मैं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहूँगा। “

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts