Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशझोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

-

– बेटे रात में लिटाकर आए थे, आधा घंटा पहले साथ में खाना खाया था।

शाहजहांपुर। देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना कांट क्षेत्र के अलियापुर बरनावा गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से 68 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
मृतक रामपाल अपने तीन विवाहित बेटों उमेश कुमार, दिनेश कुमार और अनेक के साथ रहते थे। उनके मकान के सामने एक झोपड़ी थी, जिसमें बुजुर्ग रामपाल सोते थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे रामपाल ने अपने बेटों के साथ खाना खाया था।

बेटों ने बताया कि खाना खाने के बाद वे रामपाल को झोपड़ी में लिटाकर अपने घर आ गए थे। इसके ठीक आधे घंटे बाद उन्हें बाहर से शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो देखा कि झोपड़ी में भीषण आग लगी हुई थी।

बेटों और स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वे रामपाल को झोपड़ी से बाहर नहीं निकाल पाए। आग पर काबू पाने के बाद अंदर रामपाल का जला हुआ शव मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में पूछताछ की। बेटे उमेश ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं था और उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी।

सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग की जलकर मौत हुई है। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts