Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशBareilly Bulldozer: कुतुबखाना सब्जी मंडी में रातभर चला बुलडोजर

Bareilly Bulldozer: कुतुबखाना सब्जी मंडी में रातभर चला बुलडोजर

-

– ठेले, टीन शेड और चबूतरे जमींदोज, सब्जी विक्रेताओं को नुकसान।

बरेली। कुतुबखाना सब्जी मंडी में शुक्रवार रात अचानक बुलडोजर पहुंच गया। बाजार बंद हो चुका था, लेकिन नगर निगम की टीम कोतवाली पुलिस के साथ सीधे मंडी में दाखिल हुई और ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में कई ठेले, टीन शेड और चबूतरे जमीन पर नजर आने लगे। जैसे ही व्यापारियों को इसकी खबर लगी, वे बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। हंगामा बढ़ने लगा तो निगम की टीम पीछे हट गई, लेकिन तब तक सब्जी विक्रेताओं का हजारों का नुकसान हो चुका था।

बरेली की 100 वर्ष से अधिक पुरानी कुतुबखाना सब्जी मंडी में रात करीब साढ़े 10 बजे नगर निगम के अधिकारी प्रवर्तन दल की टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे। उस समय बाजार पूरी तरह बंद था। टीम ने बुलडोजर से सब्जी विक्रेताओं की अस्थायी दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों को सूचना मिल गई और वे मौके पर पहुंच गए। तब तक सब्जी विक्रेताओं का काफी नुकसान हो चुका था।

आज भी चलेगा बुलडोजर

सब्जी विक्रेताओं के ठेले, फड़ और टीन शेड बुलडोजर से चकनाचूर कर दिए गए। हजारों रुपये की सब्जी भी नष्ट हो गई। हालांकि व्यापारियों के विरोध के चलते नगर निगम की टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी सब्जी मंडी में बुलडोजर चलाया जाएगा। सब्जी विक्रेताओं में कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर हटाना ही था तो पहले नोटिस देना चाहिए था, लेकिन कोई नोटिस नहीं दिया गया।

रात में नहीं चलाना चाहिए था बुलडोजर

इस मामले में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठक में शिकायत की गई थी कि कुतुबखाना सब्जी मंडी में भारी अतिक्रमण है, जिसकी वजह से आवागमन में दिक्कत होती है। इसी के बाद निगम की टीम वहां कार्रवाई के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि रात में बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts