HomeAccident Newsकार-पिकअप की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत, चार की हालत...

कार-पिकअप की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

-

– मरने वाले एक परिवार के लोग, नामकरण संस्कार से लोट रहे थे वापस।

संभल। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में पिकअप और कार के परखच्चे उड़ गए। चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे पर सब्जी से भरी पिकअप और आॅल्टो कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें अमरोहा के आदमपुर निवासी रोहित की पत्नी रेनू (35), बेटा भास्कर (7), बेटी रिया (10), बहन देववती (40), भाभी गीता (28) और साले किशन का बेटा कपिल (12) की मौत हो गई। रोहित (38) और उनका बड़ा बेटा जय (13) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

 

पिकअप के चालक और परिचालक की भी हालत गंभीर है। हादसा बृहस्पतिवार की रात उस समय हुआ जब रोहित अपने पूरे परिवार के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के पैतृक गांव बिसारू से नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होकर आदमपुर के लिए लौट रहे थे।

 

 

वह बहजोई के लहरावन से गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर गए। गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक सामने से आई सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रुप से घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से यूपी 112 और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

जहां छह लोगों के मृत होने की पुष्टि हुई। रोहित और जय का उपचार चल रहा है। पिकअप चालक व परिचालक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटाया गया है।
रोहित के भाई सुनील ने बताया कि 10 वर्ष पहले आदमपुर में जाकर बस गए थे। वहां सराफा की दुकान रोहित चलाते हैं। बृहस्पतिवार को गांव बिसारु में छोटे भाई डेविड के बेटे का नामकरण था। इसलिए सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी गीता की भी इस हादसे में जान गई है। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना आदमपुर और बिसारू पहुंची तो चित्कार मच गई। लोग अपने अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। – कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts