Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: पड़ोसी पर मकान हड़पने का लगाया आरोप, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस

Meerut: पड़ोसी पर मकान हड़पने का लगाया आरोप, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना निवासी एक वृद्धा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वृद्धा का कहना है कि एक महिला उनसे रंगदारी मांग रही है और हत्या की धमकी दे रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता रेखा, पत्नी सुनील, ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया।

रेखा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ मिलकर उनका मकान हड़पना चाहती है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला आए दिन उनके साथ मारपीट करती है। वह धमकी देती है कि या तो पांच लाख रुपये दो, नहीं तो मकान खाली करके यहां से चली जाओ।

वृद्धा रेखा के अनुसार, जब वह इन धमकियों का विरोध करती हैं, तो आरोपी महिला उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है। रेखा ने बताया कि उन्होंने पहले भी लालकुर्ती थाने में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पीड़िता को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts