Homeउत्तर प्रदेशMeerutअधिकारी प्राप्त शिकायतो का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: जिलाधिकारी

अधिकारी प्राप्त शिकायतो का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: जिलाधिकारी

-

शारदा न्यूज़, मेरठ। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 130 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये। उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 130 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्राप्त शिकायतो का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुये निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुये कहा कि उनके शिकायती व प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी जायेगी।

 

इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नुपूर गोयल, एसडीएम सदर गामिनी सिंगला सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts