Homeउत्तर प्रदेशMeerutइस बार भी मेरठ शहर में धूमधाम से निकाला जाएगा नगर कीर्तन

इस बार भी मेरठ शहर में धूमधाम से निकाला जाएगा नगर कीर्तन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य पर मंगलवार को शहरभर में धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को समुह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

 

 

नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि, मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी बढ़े ही हर्षोल्लास से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, यह विशेष नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, शास्त्री नगर से आरम्भ होकर नई सड़क, सेंट्रल मार्किट, गांधी आश्रम होता हुआ सूरजकुण्ड, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, सदर थाना, माता सीता, रोडवेज होता हुआ केन्द्रीय संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सायं 8 बजे समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि, विशेष गुरमत समागम शनिवार, 29 नवम्बर और रविवार 30 नवम्बर सायं 4 से रात्रि 10 बजे तक गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल वेस्ट एण्ड रोड़ मेरठ कैंट में आयोजित किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts