spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दो दिन में उखड़ गई नगर निगम की बनाई सड़क

मेरठ: दो दिन में उखड़ गई नगर निगम की बनाई सड़क

-

– भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम द्वारा सड़कों की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दो दिन पहले कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव में निगम द्वारा एक सड़क का निर्माण किया गया जो बनने के 48 घंटे के अंदर ही टूट गई । इसका वीडियो भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया ।

 

 

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने वीडियो में कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी लगातार मेरठ के विकास को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की जांच होकर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

वीडियो में संजय त्यागी ने कहा कि जो लोग इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है, ये वही लोग हैं जो कार्यकारिणी के चुनाव में विपक्ष के साथ मिले हुए थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य अधिकारियों द्वारा सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किए जा रहे है।मेरा जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध है कि इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सड़कों में मानकों के अनुरूप काम न किया जाने के आरोप लगातार लगाए जाते रहे हैं। कुछ दिन पहले भी नगर आयुक्त सौरव गंगवार ने निगम द्वारा बनाई जा रही सीसी रोड की मोटाई में लापरवाही करते हुए मानकों के अनुरूप काम न होने पर ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts