HomeAccident NewsBaghpat accident: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, महिला समेत दो की मौत,...

Baghpat accident: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, महिला समेत दो की मौत, सपा नेता आईसीयू में भर्ती

-

– परिवार के इकलौते बेटे की भी गई जान, एक साल पहले शादी।

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीएफ) पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। समाजवादी पार्टी के नेता सह पूर्व प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बड़ागांव क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अंधेरे में खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में प्रधान की भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घायलों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल हैं। प्रधान की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। पूर्व प्रधान परिवार समेत नोएडा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंचर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो पीछे की और से जा घुसी।

पूरा मामला बड़ागांव के बली गांव का है। जहां सपा नेता और पूर्व प्रधान मास्टर तेजपाल अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से नोएडा के अच्छेजा शादी में शामिल होने गए थे। देर रात रात करीब 11:30 बजे घर को लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े पंचर में स्कॉर्पियो पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। जिसमें से 25 वर्षीय निशांत और 60 वर्षीय सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधान तेजपाल, राजकुमार, मीनू और मीनू की डेढ़ वर्षीय बेटी मानवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सपा नेता आईसीयू में भर्ती हैं उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक निशांत की एक साल पहले शादी हुई थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। निशांत दूध की डेयरी चलाता था। सुमन, मृतक तेजपाल की भाभी थीं। निशांत भी तेजपाल का भतीजा था। परिवार में दो मौतें एक साथ होने से गम का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

तेजपाल के भाई देवेंद्र ने बताया कि भाई परिवार के साथ नोएडा से लौट रहे थे। बड़ागांव के पास एक्सप्रेस-वे पर एक पंचर ट्रक खड़ा था। अचानक स्कॉर्पियो उसी से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts