HomeEducation Newsचौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी को सांप ने काटा, हालत...

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी को सांप ने काटा, हालत गंभीर

-

  • चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी को सांप ने काटा,
  • हालत गंभीर,
  • मेडिकल अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहा कर्मचारी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे सफाई करने के दौरान सफाई कर्मचारी को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद कर्मचारी को यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। डॉक्टर ने कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया जहां कर्मचारी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

कंकरखेड़ा के फाजलपुर निवासी अर्जुन पुत्र जीवन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी है। अर्जुन के परिवार वालों का कहना है कि अर्जुन यूनिवर्सिटी में सफाई कर रहा था इसी दौरान एक जहरीला सांप ने उसे काट लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे स्टाफ ने आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है कर्मचारी अर्जुन की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक सांप निकला था अर्जुन ने सांप को पकड़ लिया। सांप पकड़ने के बाद जैसे ही कर्मचारी उसे बाहर ले जाने लगा तभी सांप ने अर्जुन को काट लिया जिसके थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने अर्जुन की हालत को बिगड़ते देख उसे गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल के लिए रेफर कर दिया वही अर्जुन की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts