spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, November 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutधनसिंह कोतवाल की जयंती पर सप्ताहभर होंगे कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर

धनसिंह कोतवाल की जयंती पर सप्ताहभर होंगे कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर

-

आयोजनकर्ता तस्वीर सिंह चपराना ने दी जानकारी, 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक चलेगा जन्मोत्सव समारोह।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव पर इस बार सप्ताहभर कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह जानकारी मंगलवार को पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजिन समिति ने दी। बताया कि कार्यक्रम 19 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित होंगे।
क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी के प्रपोत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि 1814 ई में 27 नवंबर को क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल जी का जन्म हुआ था उसी उपलक्ष्य मे शोध संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में जन्मोत्सव सप्ताह 19 नवंबर से 27 नवंबर तक मनाया जाता है।

 

 

इस वर्ष विशेष बात यह है कि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी के जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रमों के द्वारा 1857 से 1867 तक 10 वर्षों में भारत माता पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले एक करोड़ शहीदों, देशभक्तों, क्रांतिकारियों को नमन किया जाएगा।

जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रमों के दौरान धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह द्वारा गांव, कस्बों, मोहल्लों एवं नगरों में महिला गीत,संगीत, भजन, कीर्तन, संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ धनसिंह कोतवाल जी को नमन करेंगी।

शोध संस्थान द्वारा जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर से शोधार्थियों, इतिहासकारों, प्रोफेसर्स, प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक अधिकारियों, समाज के प्रबुद्ध एवं प्रमुख समाजसेवी को संस्थान के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष भारत के लगभग 15 राज्यों की प्रबुद्ध जन जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर धनसिंह कोतवाल जी को नमन करेंगे।

प्रेसवार्ता में सरबजीत सिंह कपूर, पूर्व प्रोफेसर देवेश शर्मा, महिला संयोजिका सुगम सिंह धामा, डॉक्टर अशोक कुमार चौधरी, विनय कुमार, संजय कुमार धामा आदि उपस्थित रहे

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts