Monday, June 16, 2025
HomeSports NewsAsian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण


हांगझोउ। 19वें एशियाई खेलों में आज शुक्रवार को भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया। वहीं पदक जीतकर एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है।

 

IND vs JAP Hockey

 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बता दें गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा। बता दें 2023 और 2014 से पहले 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।

 

IND vs JAP Hockey

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments