Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ से सहारनपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना

लखनऊ से सहारनपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना

-

– सामान्य ट्रेन से एक घंटा समय बचेगा, यात्रियों को चाय, ड्राई फ्रूट्स और जूस मिलेगा।

लखनऊ। सहारनपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हो चुकी है। शनिवार को वंदे भारत चारबाग से रवाना कर दी गई। इसमें पहली बार यात्रा कराने के लिए स्कूली बच्चों को बैठाया गया। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। वहीं, लखनऊ में इस मौके पर तो मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी रवाना किया।

सहारनपुर के लिए नई वंदे भारत सोमवार को छोड़ सप्ताह के छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या- 26504 सोमवार सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर सुबह 5.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या-26503 प्रतिदिन सहारनपुर से अपराह्न 3 बजे रवाना होकर रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए रात 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 2014 के बाद से रेलवे ने ऊंचाइयां छुई हैं। नैरोगेज से ब्रॉडगेज बनाया। साथ ही 95% रेलवे लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन किया है। 2014 के पहले यह गति सुस्त थी। लेकिन, पीएम ने रेलवे का कायाकल्प किया। रेलवे को स्मार्ट बनाया।विश्वस्तरीय सुविधाएं दी। कश्मीर में भी रेल पहुंचाई। रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया है।

वंदे भारत में यात्रियों को चाय, ड्राई फ्रूट्स के साथ जूस भी मिलेगा। वहीं, इसकी स्पीड 110 किमी प्रति घंटे होगी। इससे सहारनपुर जाने में पहले के मुकाबले एक घंटा समय बचेगा। इस ट्रेन के साथ ही बनारसझ्रखजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली और एनार्कुलम-बेंगलुरु वंदे भारत भी आज से शुरू हो गईं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts