हस्तिनापुर। कस्बे के फतेहपुर प्रेम को जाने वाले रास्ते पर कुछ ही दिनों पहले तटबंध बनाया गया था। लेकिन वह कुछ ही दिन में क्षतिग्रस्त हो गया जिस पर आने जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में किसानों को गन्ना की फसल इसी इसी रास्ते से ले जानी पड़ता है। अगर किसानों की दो ट्रॉली इधर या उधर से आ जाए, तो उनके आवागमन में काफी परेशानी होती है। रास्ते की व्यवस्था सही न होने की वजह से वह अपना माल सही स्थान पर नही ले जा सकते तथा अपना माल सस्ते में बेचना पड़ता है।
जिससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। इससे उनकी फसल के दाम नही मिल पाते, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में दिक्कत आती है।
किसानों ने बताया कि पहले तो उनकी फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई और अब तटबंध के टूटने के कारण उन्हें फसल का सही मूल्य नहीं मिल पाएगा। लेकिन क्षतिग्रस्त तटबंध पर कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान देने को तैयार नही है।
ग्रामीणों का कहना है यहां से निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।

