HomeCRIME NEWSमेरठ: पचास हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेरठ: पचास हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला पुलिस और स्वॉट टीम ने मिलकर 50 हजार के इनामी बदमाश मुजम्मिल को अरेस्ट किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुजम्मिल पुत्र शकील पर 50 हजार का इनाम है। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वो भावनपुर थाने का इनामी वांटेड था। उसके कब्जे से पुलिस को अवैध पिस्टल, खोखा, जिंदा कारतूस और स्पलेंडर बाइक बरामद हुई है।

शुक्रवार रात दौराला पुलिस और स्वॉट टीम कालीनदी पुल के पास चैकिंग कर रही थी। अचानक बाइक से एक आदमी आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वो नहीं रुका बल्कि पुलिस को देखकर बाइक दौड़ा दी। पीछा करते हुए पुलिस उसे पकड़ने गई, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान मुजम्मिल पुत्र शकील निवासी अमहद नगर थाना लिसाडी गेट के रूप में हुई। जिसके ऊपर तमाम मुकदमे दर्ज हैं, और 50 हजार का इनामी है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुजम्मिल थाना भावनपुर से डकैती के मामले में वांटेड है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी थी।

अब मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts