Homeउत्तर प्रदेशMeerutअन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब बेटी की शादी हेतु अनुदान के लिए...

अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब बेटी की शादी हेतु अनुदान के लिए करें आनलाईन आवेदन, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियाँ की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा कुल 648 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शादी अनुदान का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों द्वारा शादी अनुदान की वेबसाईटः- https://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाकर लाभार्थी द्वारा स्वयं ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

उन्होने बताया कि शादी अनुदान योजनान्तर्गत पिछडे वर्ग के ऐसे आवेदक पात्र माने जाते हैं, जो गरीबी रेखा (शहरी क्षेत्र हेतु आय रुपए 56460/- प्रतिवर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में रुपए 46080/- प्रतिवर्ष ) के नीचे यापन कर रहे हैं तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित पिछड़ी जाति से सम्बन्धित हों। आवेदक अधिकतम दो पुत्रियो की शादी हेतु अनुदान प्राप्त कर सकता है।

 

उन्होने बताया कि पोर्टल पर आधार आधारित प्रमाणीकरण की नयी व्यवस्था (ई-केवाईसी) की शुरूआत की गयी है, जिसके माध्यम से आवेदक अपना तथा अपनी पुत्री (जिसकी शादी हेतु अनुदान हेतु आवेदन किया जा रहा है) का आधार पोर्टल पर दर्ज करेगा तथा आधार से लिंक मोबाईल पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग कर ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करेगा, जिसके माध्यक से यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ) से आवेदक तथा उसकी पुत्री के नाम, पिता का नाम, पता, आयु तथा उनकी फोटो में स्वतः अंकित हो जायेगी। इसी प्रकार आय और जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा संख्या अंकित करने पर ई-डिस्ट्रिक्ट सर्वर से आय तथा जाति का सत्यापित विवरण आवेदन में अकित हो जायेगा। उपरोक्त प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि पात्र आवेदकों के आवेदन ही अंतिम रूप से सबमिट हो पायेंगे तथा आय, जाति अथवा आयु के आधार पर अपात्र होने पर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण ही नहीं की जा सकेगी। वर्ष 2023-24 में कुल 42 लाभार्थियों को रू 20,000 प्रति लाभार्थी की दर से कुल रु 8.40 लाख की धनराशि लाभार्थियों के खातों में प्रेषित की जा चुकी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts