Homeउत्तर प्रदेशMeerutअखिलेश इस्लाम से प्रभावित हैं तो अपनाएं मुस्लिम धर्म, चिन्मयानंद बापू का...

अखिलेश इस्लाम से प्रभावित हैं तो अपनाएं मुस्लिम धर्म, चिन्मयानंद बापू का सपा प्रमुख पर हमला

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अखिलेश यादव यदि इस्लाम से इतना धर्म प्रभावित हैं तो वह मुस्लिम धर्म अपना लें, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। वह केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राजनीति में व्यक्ति को इतना भी नहीं गिर जाना चाहिए कि वह अपने धर्म का ही अपमान करने लगे। ऐसी राजसत्ता पर लानत है। यदि वह हिंदू धर्म में जन्मे हैं तो वह हिंदू धर्म का पालन करें और हिंदूओं के पर्व त्योहारों का पालन कर आदर सम्मान करें।

अपने धर्म का अपमान करके यदि सत्ता मिलती है तो इसका कोई लाभ नहीं है। यह केवल वोट बैंक का लिए निजी स्वार्थ है। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक व विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के संस्थापक चिन्मयानंद बापू ने वेस्ट एंड रोड स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर में पत्रकार वार्ता में कही। शनिवार से सदर भैसाली मैदान में चिन्मयानंद बापू की श्रीमद्भागवत कथा के रूप में 595वीं कथा होगी। चिन्मयानंद बापू ने कहा कि जो लोग निजी स्वार्थ में फिजूल बयान देते हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि वह मनुष्य ही नहीं है। उनके अंदर आसुरी प्रवृति आ गई है।

चिन्मयानंद बापू ने कहा कि मेरठ में क्रांति धरा पर कथा करना अपने आप में गौरव की बात है। कथा का उद्देश्य वैचारिक क्रांति व व्यक्तिगत शांति लाना है।

उन्होंने कहा कि धन कितना भी आ जाए, लेकिन सुख का मार्ग अध्यात्म से होकर ही निकलता है। प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। चिन्मयानंद बापू ने कहा कि 27 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक सदर भैसाली मैदान में युवा संवाद का एक विशेष सत्र रखा गया है।

इसमें युवाओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के बारे मे बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आजकल युवाओं के मन में कई ऐसे प्रश्न रह जाते हैं, जिससे वह गुमराह हो जाते हैं। इसलिए उनके की बात सुनना व उसका समाधान करना नितांत जरूरी है। युवाओं के मन की बात सुनकर अध्यात्म के अनुसार उनका ज आब दिया जाएगा।

युवा ही ऐसा वर्ग है, जो धर्म की धरोहर को आगे बढाएंगे। पत्रकार वार्ता में हर्ष गोयल, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, डा. रामकुमार गुप्ता, विक्रमजीत शास्त्री, अनिल मित्तल, आलोक सिसौदिया, अमन गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts