Homeउत्तर प्रदेशMeerutसत्ता की हनक में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे दबंगई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव...

सत्ता की हनक में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे दबंगई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी

-

  • कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने पत्रकार वार्ता में धारा बढ़ाने पर जताया विरोध।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर व्यापारी से नाक रगड़ने वाले आरोपी विकुल चपराना पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि, सत्ता की हनक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं को इस कदर है कि, वह आए दिन मासूम और कमजोर लोगों पर गुंडे दिखाकर रॉब गालिब करते हैं। जिसके चलते पूरे प्रदेश में एक भय का माहौल बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर कोई विवादों में रहे हैं। जबकि, लोगों की मानें तो डॉक्टर सोमेंद्र तोमर के साथ रहने वाले युवक लोगों को डरा धमका कर रखते हैं। जिसका जीता-जागता नमूना हाल ही में व्यापारी से नाक रगड़ने को लेकर प्रकाश में आया है।

उन्होंने कहा कि, इस तरह सारे बाजार वह भी पुलिस कर्मियों के सामने गुंडई दिखाना यह दशार्ता है कि, प्रदेश में गुंडाराज कायम हो चुका है। उन्होंने कहा कि, जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले खुद ही कानून को हाथ में लेते हैं और बेगुनाह और निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करते हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने विकुल चपराना पर धराएं बढ़ाने पर भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में जो कृत्य कर रही है, वह भी गलत है। कांग्रेस मांग करती है कि जिसने जितना अपराध किया है, उसे उसकी उतनी ही सजा दी जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts