Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: दिवाली की धूम...दीपों से जगमग हुआ हर घर, आतिशबाजी की रोशनी...

Meerut: दिवाली की धूम…दीपों से जगमग हुआ हर घर, आतिशबाजी की रोशनी में नहाया आसमान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिवाली का उत्सव शहरभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शुरू हुई पटाखों की गूंज शाम होते-होते और तेज हो गई। दीपों और झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी में घर जगमग दिखाई दिए। दीपोत्सव के पर्व दीपावली पर खुशियों के दीप घर-घर में जगमग हुए। मेरठ में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई।

शहरवासियों ने खूब पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। बंदनवार से सजे घरों को रंगबिरंगी बिजली की झालरों के साथ रंगोली से सजाया गया। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीगणेश और महालक्ष्मी का पूजन किया गया। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरा शहर सज-धजकर तैयार था।

 

 

शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार, शोरूम सतरंगी रोशनी से जगमग दिखे। जिसके चलते हर कोना फूलों की खूशबू से महक उठा। प्रार्थनाएं की गई कि भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। दीपावली के अवसर पर मुख्य मंदिरों में खूब सजावट हुई।

 

 

बता दें कि, हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि, इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और नगरवासियों ने दीप जलाकर संपूर्ण अयोध्या को रोशन किया था। साथ ही समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी का प्राकट्य भी इसी दिन हुआ था। दिवाली के शुभ अवसर पर भक्त माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार और कुबेर की पूजा की जाती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts