Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगाजीपुर: गंगा में तीन किशोरियां डूबीं, एक की मौत

गाजीपुर: गंगा में तीन किशोरियां डूबीं, एक की मौत

-

– नहाते समय हुआ हादसा, सर्च आॅपरेशन में जुटी टीम।

गाजीपुर। करण्डा थाना क्षेत्र स्थित रमजनपुर सिकन्दरपुर (अमवा) गांव में रविवार सुबह नहाने गईं गंगा नदी में नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। जिनमें से एक की मौत हो गई। गोताखोरों की टीम बाकी दो की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का फैल गया। पुलिस ने बरादम शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

किशोरियों की पहचान पूनम (19 वर्ष) पुत्री रामबचन यादव, रोली (16 वर्ष) पुत्री राजदेव और खुशी (12 वर्ष) पुत्री बब्लू के रूप में हुई है। जिनमें से पूनम यादव का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।
किशोरियों के डूबने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।

प्रशासन भी लगातार सर्च आॅपरेशन में जुटा हुआ है ताकि अन्य दो किशोरियों को भी जल्द से जल्द खोजा जा सके। घाट पर मातम पसरा है, परिजन बेहाल हैं, कोई बेटी को पुकार रहा है तो कोई लहरों में टकटकी लगाए खड़ा है। गांव की गलियों में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts