Monday, August 11, 2025
HomeCRIME NEWSमेरठ में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, दो को लगी गोली

मेरठ में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, दो को लगी गोली

  • पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को गोली मारी,
  • घायल गौ तस्करों को उपचार के लिए अस्पताल मे कराया भर्ती,
  • मौका पाकर 3 गौ तस्कर फरार।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। देर रात गौ तस्करों से इंचौली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें 2 गौ तस्कर पैर मे गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मौका पाकर 3 गौ तस्कर फरार हो गए। घायल तस्करों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया गया गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक मे थे गोकश।

 

दरअसल थाना क्षेत्र के खरदौनी मार्ग पर गौ तस्करों और पुलिस की मुठभेड हुई। मुठभेड में 2 गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए वहीं मौका पाकर 3 गौ तस्कर फरार हो गए। गौ तस्करों के कब्जे से 3 जिंदा गाय, 5 कारतूस, 1 बाइक बरामद हुई है साथ ही गौकशी करने के उपकरण भी बरामद किए गए।

बता दें घायल गौ तस्करों के नाम इरफान और अरशद निवासी लिसाड़ी गेट बताए गए। पुलिस गौ तस्करों का अपराधिक इतिहास जुटाने मे जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments