HomeCRIME NEWSमेरठ: विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जबरन पिलाई जहरीली दवा !,...

मेरठ: विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जबरन पिलाई जहरीली दवा !, हालत गंभीर

-

  • नौचंदी के जैदी फॉर्म में ससुराल पक्ष के लोगों ने हाथ पैर बांधकर पिलाई खटमल मारने की दवा !,  हालत गंभीर।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जाकिर कालोनी निवासी विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जबरन खटमल मारने की दवा पिला दी। जिसके बाद विवाहिता की हालत बिगड़ गई मामले की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर विवाहिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

 

जाकिर कालोनी निवासी समा पुत्री रहमतउल्ला की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं फिजान, हिबा और अदनान, विवाहिता का आरोप है कि उसका पति सब्जी लेने चला गया इसी दौरान सास नगीना, ससुर महराज, ननद निशा, देवर सारिक ने मिलकर महिला को बेड पर रस्सियों से बाद दिया और यातनाएं देने के बाद खटमल मारने वाली दवा पिला दी। जिसके बाद विवाहिता की हालत बिगड़ गई आसपास के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल समा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

वही पीड़ित महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि मकान के बंटवारे को लेकर समां से उसके ससुराल वालो की कहासुनी हो गई थी इसी के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने समां को जहरीला पदार्थ पिला दिया ताकि उन्हें मकान से हिस्सा न देना पड़े।

 

विवाहिता के मायके पक्ष ने लोहिया नगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts