Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश हाउस अरेस्ट

मेरठ: आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश हाउस अरेस्ट

-

  • बरेली जाने का किया था ऐलान, पुलिस ने रोका, पश्चिमप्रांत अध्यक्ष नजरबंद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश चौधरी को मंगलवार तड़के पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया। वह बरेली में पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे।

पुलिस को विरोध प्रदर्शन की योजना की जानकारी मिलने के बाद सुबह करीब 5 बजे अंकुश चौधरी के आवास पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आप के पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका और बरेली जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्या को भी उनके घरों पर रोक दिया गया। पार्टी नेताओं ने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया है।

अंकुश चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की रोक के बावजूद आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरती रहेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts