HomeAccident NewsAgra Accident News: कैंटर से टकराई इको कार, सड़क हादसे में दंपती...

Agra Accident News: कैंटर से टकराई इको कार, सड़क हादसे में दंपती की मौत, दो घायल

-

– कैंटर से टकराई इको कार, कैंटर चालक फरार, मृतक बुलंदशहर निवासी।

आगरा। फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार देर रात 1 बजे टाटा कैंटर और इको गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। यह हादसा बाजिदपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी सुभाष (पुत्र वीरी सिंह) और उनकी पत्नी रेखा के रूप में हुई है।

घायलों में सुभाष के भाई सूरज (पुत्र वीरी सिंह) और साला उवाश (पुत्र टीकाराम) शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, हादसे के समय सभी लोग अपने पिता वीरी सिंह को लेने राजाखेड़ा जा रहे थे। वीरी सिंह अपनी बेटी कुंती देवी के घर घूमने गए थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बेटे उन्हें लेने जा रहे थे। रास्ते में बाजिदपुर के पास उनकी इको गाड़ी सामने से आ रहे टाटा कैंटर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इको गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कैंटर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सूरज और उवाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक सुभाष पल्लेदारी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं अजय, भोला, पम्मन और अंशुल। हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज और उवाश भी मजदूरी करके ही अपने बच्चों का भरण-पोषण करते हैं। वर्तमान में उनकी हालत नाजुक है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज आगरा के अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में कब्जे में ले लिया गया है। हादसा देर रात लगभग एक बजे हुआ था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts