Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेश40 साल की दादी सात साल छोटे प्रेमी के साथ भागी

40 साल की दादी सात साल छोटे प्रेमी के साथ भागी

-

– बहुओं के गहने और 40 हजार रुपए ले गई, पति ने की कार्रवाई की मांग।

झांसी। एक दादी के अपने प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने ऐसा आरोप लगाया है। दादी की उम्र 40 साल है, जबकि बॉयफ्रेंड उससे 7 साल छोटा है। दोनों का 2 साल से अफेयर था। 3 दिन पहले बाजार के बहाने दादी घर से निकली और बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई।
आरोप है कि 40 हजार रुपए कैश और दो बहुओं के गहने भी अपने साथ ले गई। महिला के पति ने गुरुवार शाम को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच करते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पति ने कहा- दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हैरान करने वाला मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव का है।

मऊरानीपुर के स्यावरी गांव के रहने वाले कामता प्रसाद ने बताया कि मेरी शादी 25 साल पहले सुखवती से हुई थी। हमारे दो बेटे हैं। उनकी भी शादी हो चुकी है। दोनों बेटों का एक-एक बच्चा है। मैं मजदूरी करता हूं। करीब दो साल पहले ईंट बनाने मध्य प्रदेश के भिण्ड में एक भट्‌टे पर गया था। वहां पर राठ का रहने वाला अमर काम करता था।

काम की वजह से अमर मेरे कमरे पर आता था। जहां उसकी मुलाकात मेरी पत्नी से हो गई। मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने नंबर शेयर कर लिए और बातचीत करने लगे। पत्नी अक्सर उसके साथ बाहर जाने लगी। जब साथियों ने खबर दी तो मैं पत्नी को लेकर घर आ गया। सोचा था कि पत्नी सुधर जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।

पति ने बताया कि घर आने के बाद भी पत्नी ने अमर से बात करना बंद नहीं किया। एक दिन मैं अचानक घर पहुंचा तो वो अमर से बात कर रही थी। मैंने फोन छीनकर देखा तो अमर का ही नंबर था। मेरी बहुओं ने भी कई बार उसे अमर से बात करते हुए पकड़ा है। कई बार समझाया, मगर पत्नी नहीं मानी।

अभी मैं झांसी में काम कर रहा था। एक सप्ताह पहले पत्नी झांसी आई। शाम को बोली कि तुम्हें देखने आई थी। बहू की डिलीवरी का समय है, इसलिए घर जा रही हूं। वो घर के लिए रवाना हो गई। मगर रातभर घर नहीं पहुंची। सुबह घर आई तो बात की, लेकिन बहाने बनाकर बात टाल ली।
पति का आरोप है कि 30 सितंबर को पत्नी बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। फिर लौटकर नहीं आई। वो घर से 40 हजार रुपए कैश और दोनों बहुओं के जेवरात भी ले गई। आसपास के एरिया और रिश्तेदारी में पता किया। मगर कोई सुराग नहीं लगा। अमर भी अपने घर से फरार है। दोना साथ में भाग गए।

महिला के इस कदम ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। बहुएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। बदनामी के वजह से पति और दोनों बेटे भी घर की चार दीवारों में कैद हैं। पति का कहना है- शादीशुदा बेटे और पोते होने के बाद भी इस उम्र में पत्नी को इश्कबाजी का शौक चढ़ गया। उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts