HomeCRIME NEWSभाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोलियां मारकर हत्या, परिजनों ने उठाई...

भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोलियां मारकर हत्या, परिजनों ने उठाई हत्यारे के एनकाउंटर की मांग

-

– गन्ने के खेत से निकले बदमाश ने तीन गोली मारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा ने की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे तीन गोली मारी गई है। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गया। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है। वहीं भाई पप्पू भड़ाना ने कहा उसे अपने भाई के हत्यारोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। वारदात किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव की है।
प्रमोद पेशे से किसान है। इसके अलावा वो भाजपा से वर्तमान बीडीसी मेंबर है। साथ ही भाजपा युवा समिति मंडल उपाध्यक्ष था। शनिवार सुबह आठ बजे प्रमोद भड़ाना (32) अपनी बुग्गी से चारा लेकर जा रहा था। वह अभी भड़ौली और असीलपुर के बीच पहुंचा था।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने प्रमोद को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बताया जा रहा है कि तीन गोली प्रमोद को लगीं, जबकि दो गोलियां उसके भैंसे को लगी है। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई है। भैंसा घायल बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे और किसान घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो प्रमोद वहां खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के चाचा बिरम सिंह ने बताया कि उसके भतीजे को तीन गोली मारी गई है। गांव के ही रॉबिन ने गोली मारी है, जबकि उसके भतीजे का कोई विवाद भी नहीं था। इसके बाद हत्यारे में पूरे गांव में खुलेआम करीब 50 राउंड फायरिंग की। उसके पास बढ़िया वाले हथियार हैं। चार दिन पहले भी रोबिन ने कहीं गोली चलाई थी, तो प्रमोद शिकायत करने चला गया था।

मृतक प्रमोद के भाई कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू भड़ाना ने बताया कि वह पूर्व भाजपा विधायक सतवीर त्यागी के साथ रहता था, जिसके कारण गांव में कम ही रहना होता है। कम से कम 50 गोली चली हैं। प्रधान के घर पर भी फायरिंग की गई है। हमारे डेरी पर फायरिंग की गई है। कम से कम चार लोग थे। हमें एनकाउंटर चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts