HomeAccident Newsपिंडदान करके लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, चार की मौत,...

पिंडदान करके लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, चार की मौत, तीन घायल

-

– कार खराब होने पर सड़क किनारे चादर बिछाकर सो रहे थे, तीन गंभीर रुप से घायल

प्रयागराज। एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार बोलेरो से वाराणसी से कानपुर जा रहा था। देर रात उनकी बोलेरो खराब हो गई। रात में गाड़ी बन नहीं सकी, ऐसे में परिवार के लोग सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर उसके आगे ही चादर बिछाकर सो गए।

सोमवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के आगे सो रहे सात लोगों पर चढ़ गई। इसके बाद ट्रक भी रौंदता हुआ निकला। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक युवक हादसे में बच गया। हादसा सोरांव थाना क्षेत्र में हुआ।

 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोरांव पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग सात दिन पहले कानपुर से गया के लिए निकले थे। वहां पूर्वजों का पिंडदान करने के बाद रविवार को वाराणसी आए थे। यहां भी उन्होंने दर्शन-पूजन किए। इसके बाद रात में कानपुर के लिए निकले थे।

वापस आते समय सोरांव थाना क्षेत्र के बिगाहियां पुल के पास वाहन खराब हो गई। हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर मिस्त्री के खोज में चला गया था। वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर हाईवे पर बैठे थे, तभी अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई व पत्नी तारा देवी तथा राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और चालक सुरक्षित हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल के भर्ती किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts