Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशएक्ट्रेस दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार, एक...

एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार, एक लाख के इनामी थे

-

– दिल्ली पुलिस ने नकुल और विजय को पकड़ा।

बरेली। एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाले दो और शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम नकुल और विजय हैं। दोनों ने 11 सिंतबर को दिशा पटानी के घर फायरिंग की थी। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। इन पर एक-एक लाख का इनाम था। बरेली पुलिस ने दिल्ली से संपर्क किया है। इन दोनों शूटरों को बी-वारंट पर बरेली लाया जाएगा।

दिशा पटानी के घर दो दिन यानी 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। इस मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ ने गाजियाबाद में दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया। इनकी पहचान हरियाणा निवासी अरुण और रविंद्र के रूप में हुई थी। दोनों रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग करने वाले शूटरों रविंद्र उर्फ बिंदर और अरुण को ई-मेल के जरिए घर का पता भेजा गया था। इसके बाद दोनों ने दो नाबालिगों को साथ में लेकर घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। रविंद्र और अरुण को गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ की टीम घटना में शामिल दोनों नाबालिगों को तलाश रही है। जांच में पता चला है कि रविंद्र और अरुण हरियाणा में दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी थे।

दरअसल, गोल्डी बरार गैंग ने दोनों शूटरों को दिशा पटानी के घर पर वारदात के लिए जिगाना और ग्लॉक पिस्टल दी थी। यह गिरोह घटना के बाद असलहों को तुरंत वापस ले लेता है, लेकिन रविंद्र और अरुण को दूसरी घटना अंजाम देने का जिम्मा देने की वजह से उनसे असलहे वापस नहीं लिए गए थे। दोनों को असलहे दिल्ली के रोहिणी स्थित एक सुनसान घर से मिले थे, जहां पर कोई मौजूद नहीं था।
दोनों नाबालिग पहली बार घटना अंजाम देने गए थे।

दोनों की गोल्डी बरार से संपर्क होने का कोई ठोस सुराग भी फिलहाल एसटीएफ के हाथ नहीं लगा है। आशंका जताई जा रही है गोल्डी बरार के इशारे पर रोहित गोदाना ने दोनों शूटरों को यह काम सौंपा था। रविद्र और अरुण बरेली में दो नाबालिगों को साथ लेकर थे। अधिकारियों के मुताबिक दोनों नाबालिग पहली बार घटना अंजाम देने गए थे। उन्होंने भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। दोनों की लोकेशन हरियाणा में मिली थी, हालांकि वह बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। लेकिन आखिरकार पुलिस ने नकुल और विजय को गिरफ्तार कर लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts