Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसीतापुर में बाघ का आतंक, मां के सामने युवती को खींच ले...

सीतापुर में बाघ का आतंक, मां के सामने युवती को खींच ले गया बाघ

-

– सुबह शौच के लिए मां के साथ गई थी युवती, ड्रोन कैमरे से तलाश जारी।

सीतापुर। बाघ ने एक युवती पर हमला कर दिया। मां के सामने उसे अपने जबड़ों में दबाकर झाड़ियों में लेकर ओझल हो गया। छह घंटों से युवती की तलाश की जा रही है।

राठौर पुरवा की रहने वाले रामसरन की बेटी कामिनी (18) सुबह अपनी मां प्रेमा और छोटी बहन दामिनी के साथ खेतों की ओर गई थी। पहले से छिपे एक बाघ ने अचानक से हमला कर दिया। बाघ को देखकर मां और छोटी बहन भागे। बाघ ने कामिनी पर झपट्‌टा मारा। उसे खींचते हुए झाड़ियों की ओर ले भागा।

मां ने कहा कि हमले से मैं डर गई। छोटी बेटी और हम भागे। मेरी आंखों के सामने बाघ कामिनी पर झपट्‌टा मारा और अपने जबड़ों में दबाकर झाड़ियों में खींच ले गया। हम चिल्लाते रहे। हमारी आवाज सुनकर, गांव के लोग दौड़कर पहुंचे लेकिन तबतक बाघ भाग चुका था।

सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। खेतों-झाड़ियों में युवती की तलाश शुरू हुई लेकिन कहीं पता नहीं चला। गांव के लोगों के अलावा वन विभाग की टीम ने भी तलाश शुरू कर दी। लेकिन युवती का कहीं अता-पता नहीं चल सका है। सुबह से वन विभाग की टीम अपने ड्रोन कैमरे से पूरे एरिया को खंगाल रही। टीम बाघ के पदचिन्हों से भी ट्रेस करने का प्रयास कर रही।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बाघ दिख रहा था। वन विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। हरगांव वन रेंज क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में 16 सितंबर की देर रात एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया था। युवक की कमर में बंधी तौलिया बाघ के पंजे में फंस गई और वह भाग निकला। इस घटना के बाद गांव में दहशत है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts