Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: इस वर्ष भी रामलीला का होगा भव्य मंचन

मेरठ: इस वर्ष भी रामलीला का होगा भव्य मंचन

-

  • प्रेसवार्ता कर रजबन बाजार श्रीराम लीला आयोजकों ने दी जानकारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। जिसमें हर बार रावण की भूमिका निभाने वाले सतीश यादव की जगह इस बार एक 19 वर्षीय स्टूडेंट इस रोल को अदा करेगा। जबकि, भगवान लक्ष्मण के मुर्छित हो जाने वाले सीन में भगवान हनुमान उड़ते हुए संजीवनी बूटी लाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, कई सीन में नारद जी भी हवा में उड़ते हुए दिखाई देंगे।

उक्त जानकारी मंगलवार को रजबन स्थित श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर दी।
श्रीरामलीला के अध्यक्ष राजेश यादव और सुधीर रस्तोगी डेरी वालों ने बताया कि, इस वर्ष भी रामलीला और दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला का आयोजन 24 सितंबर से होगा। जबकि, भूमि पूजन भी जल्द ही किया जाएगा।

वहीं, रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले सतीश यादव ने बताया कि, रामलीला में इस बार सुंदर झांकियां भी दिखाई जाएंगी। रामलीला की कार्यकारिणी पूर्व की भांति रहेगी। इसमें अध्यक्ष राजेश यादव, मुख्य संरक्षक सुधीर रस्तोगी डेरी वाले, केवल कृष्ण शर्मा, महामंत्री सुनील कनौजिया, सतीश यादव, कोषाध्यक्ष श्याम मदन, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, दीपक मुखी। संरक्षक में अशोक भटनागर, दुगार्दास कनौजिया, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कनौजिया, अमरनाथ गुप्ता, दिनेश यादव, शेर सिंह गुप्ता, अभिषेक शर्मा, दिनेश चौहान, राम मदन को मनोनीत किया गया।

रामलीला के निर्देशक विनोद बेचैन, अनिल मसीही, गौतम कुमार, कृष्ण यादव, चंदन यादव, संजू यादव, सौरभ कनौजिया, रोहित, लवनीश मदन आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts