spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव: दोनों ही पैनलों के सदस्यों ने किया नामांकन...

अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव: दोनों ही पैनलों के सदस्यों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

-

  • अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज,
  • आज दोनों ही पैनल के सदस्यों ने किया नामांकन पत्र दाखिल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के चुनाव को लेकर गुरुवार को दोनों ही पैनलों के सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मंगलवार शाम दोनों चुनाव अधिकारियों एसपी देशवाल और विपिन सोढ़ी की मौजूदगी में 14 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए फाइनल सूची जारी कर दी गई।

दो पैनल मैदान में-

बता दें कि, चुनाव में दो पैनल मैदान में हैं। पहला पैनल परिवर्तन लाने की बात कहकर मैदान में उतारा है। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए जेपी अग्रवाल, सचिव पद के लिए संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल दास चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दूसरे पैनल से उपाध्यक्ष पद पर शुभेंद्र मित्तल, सचिव पद पर अंकुर जग्गी और कोषाध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल प्रत्याशी हैं।

 

 

दरअसल, मतदान 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान के लिए सदस्यों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पहचान पत्र की मांग कर सकते हैं।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि, कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण अब 1367 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चार सितंबर को नामांकन होगा। इसके बाद 14 सितंबर को चुनाव होगा। उधर, राकेश जैन और जेपी अग्रवाल पैनल की ओर से चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है।नई कार्यकारिणी का चुनाव 1367 सदस्यों के मतदान से होगा। वहीं, मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलेक्जेंडर क्लब के सदस्यों की सूची पर आपत्ति का समय था। लेकिन किसी ने भी किसी सदस्य के नाम पर आपत्ति दर्ज नहीं की। शाम में कोई आपत्ति न होने पर चुनाव अधिकारी ने सभी 1367 सदस्यों की सूची को फाइनल कर दिया। फाइनल सदस्यों की सूची को क्लब के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया गया। नामांकन पत्रों की बिक्री आज से शुरू हो गई। भरे हुए नामांकन पत्र गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा किए गए। जिसके बाद इनकी जांच के बाद नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी और उसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

शहर के धन्नासेठों की प्रतिष्ठा दांव पर

अलेक्जेंडर क्लब शहर के धन्नासेठों का क्लब है। शहर के तमाम उद्यमी, बिल्डर, बड़े व्यापारी, अधिवक्ता, चार्टड एकाउंटेंट, ज्वैलर्स आदि इस क्लब के सदस्य हैं। चुनाव में भी अधिकांश शहर के नामचीन लोग मैदान में है। वहीं इनके समर्थन में भी शहर के चर्चित चेहरे लामबंदी में जुटे हैं। ऐसे में प्रतिष्ठा के इस चुनाव में हर बार बड़ी धनराशि चुनाव में खर्च होती है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हर दिन किसी न किसी बड़े होटल या फार्म हाउस में पार्टियों का आयोजन मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts