HomeSports NewsAsian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 13-0 से हराया

Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 13-0 से हराया

-

हांगझोउ। 19वें एशियाई खेलों में सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को संगीता कुमारी की हैट्रिक और साथी खिलाड़ियो के शानदार खेल की बदौलत सिंगापुर को 13-0 से हरा दिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में पूल ए में भारत बनाम सिंगापुर महिला हॉकी मुकाबले में संगीता ने 23वे, 53वें, 47वें मिनट में तीन गोल किये जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे।

 

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही बैक-टू-बैक पांच गोल कर सिंगापुर की टीम को दबाव में ला दिया। खेल के पहले 15 मिनट में भारतीय खिलाड़ी नवनीत कौर ने लगातार दो गोल किए, जिसके बाद भारत की बढ़त 5-0 होगी।

 

नवनीत कौर के अलावा खेल के पहले क्वार्टर में उदिता, सुशीला चानू और दीपिका ने भी 1-1 गोल अपने नाम किए।

 

दूसरे क्वार्टर भी भारतीय टीम ने तीन और गोल कर मैच में बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान भारत की ओर से दीप ग्रेस एक्का और नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया तो वहीं संगीता कुमारी ने फील्ड गोल किया। इस तरह पहले हाफ की समाप्ति पर भारतीय महिला टीम ने 8-0 से अपनी बढ़त बरकरार रखी।

 

दूसरे हाफ में भी सविता पूनिया एंड कंपनी बेहतरीन फॉर्म में नज़र आई और तीसरे क्वार्टर में एक और गोल किया। इस बार सलीमा टेटे ने मुकाबले के 35वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल किया। इस बीच मुकाबले के 47वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को दहाई आंकड़े तक पहुंचा दिया।

 

भारत की मोनिका ने 52वें मिनट में तो 53वें मिनट में संगीता कुमारी ने विपक्षी गोलकीपर को चकमा देते हुए बेहतरीन गोल किया। इस गोल के साथ भारतीय महिला टीम ने मैच के आख़िर तक 13-0 से अपनी बढ़त बरकरार रखी। भारत का अब अगला मुकाबला 29 सितंबर को मलेशिया से होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts