HomeAccident NewsMeerut Accident News: मेरठ में तेज रफ्तार का कहर, कार व स्कूल...

Meerut Accident News: मेरठ में तेज रफ्तार का कहर, कार व स्कूल वैन की टक्कर, 5 बच्चे घायल, मचा हड़कंप

-

  • इको कार और बलेनो कार की भीषण भिड़ंत, मेरठ में तेज रफ्तार का कहर।

Meerut Accident News: मेरठ में सड़क दुर्घटना की एक खबर सामने आई हैं, सदर बाजार क्षेत्र के जादूगर वाला बाग चौराहे पर स्कूल के बच्चों से भरी इको कार और बलेनो कार की जोरदार टक्कर हो गई। वैन में बच्चे सवार थे, जिससे घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। वही हादसे में कुछ बच्चे घायल बताये जा रहे हैं। वही आनन-फांनन में पुलिसकर्मी घायल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

 

 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के जादूगर वाला बाग चौराहे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक इको कार और बलेनो कार की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चों से भरी इको कार पलट गई।

 

 

हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। इको कार में 15 बच्चे सवार थे, जिनमें 14 केंद्रीय विद्यालय सिक्स लाइंस और 1 बच्ची केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस की बताई जा रही है।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 5 बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त इको कार का चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही बलेनो कार चालक को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और चौराहा पहले पार करने की कोशिश में यह टक्कर हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts