HomeGhaziabadGhaziabad: हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Ghaziabad: हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

-

– दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और आरोपी को शरण देने का आरोप।

गाजियाबाद। मुरादनगर में दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और आरोपी को शरण देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के कथित जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी को गिरफ्तार किया है। मामला 7 अगस्त का है, जब मोदीनगर की एक एलएलबी छात्रा ने हिंदू युवा वाहिनी के मुरादनगर नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप है कि प्रजापति ने एक सोसायटी के फ्लैट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, आयुष त्यागी ने पीड़िता पर समझौता करने का दबाव डाला। उन्होंने पीड़िता के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए। तीन दिन पहले पुलिस ने त्यागी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक पर फरार हो गए।

एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि त्यागी पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और आरोपी को शरण देने के आरोप भी हैं। शुक्रवार को देहरादून से मिली लोकेशन के बाद, शाम को उन्हें गांव भिक्कनपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

त्यागी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके सैकड़ों समर्थक दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कार्यालय पर एकत्र हो गए। हंगामे की आशंका को देखते हुए मुरादनगर थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts