HomeAccident Newsमेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर सहित 15...

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर सहित 15 घायल

-

  • बस के आगे का हिस्सा अलग हुआ

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस सुबह 4:30 बजे सनसिटी गेट के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में 15 यात्री घायल हुए। बस चालक की स्थिति गंभीर है। चालक ने सामने अचानक आए एक वाहन को बचाने की कोशिश में बस का नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक और कंडक्टर का भी वहीं इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बस को किनारे करवाकर और मलबा हटवाकर यातायात सामान्य किया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों का कहना है कि तेज रफ्तार और अचानक सामने आने वाले वाहनों के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts