spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutचौधरी यशवीर सिंह के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती

चौधरी यशवीर सिंह के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती

-

  • सनातन धर्म का विरोध जनता समझ गई: चौधरी यशवीर सिंह
  • चुनाव में मिलेगी बड़ी बंपर सफलता: यशवीर सिंह

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम कल्याण सहकारी संघ के चैयरमेन और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाये जाने के बाद चौधरी यशवीर सिंह ने शारदा न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है सनातन धर्म का विरोध करने वाले घटिया मानसिकता का परिचय दे रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में सफलता हासिल करेगी।

 

वीडियो-

 

मंत्री चौधरी यशवीर सिंह से खास बातचीत

वहीं मेरठ में आज सोमवार को शारदा न्यूज़ से खास बातचीत में प्रदेश के राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि वेस्ट यूपी में पार्टी बहुत बढ़िया प्रदर्शन करेगी और सफलता हासिल करेगी।

 

 

दरअसल बता दें मेरठ में रविवार को प्रदेश के राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह का टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद एसजीएम गार्डन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

 

इस मौके पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, धर्मेंद्र भारद्वाज, मेयर हरी कांत अहलूवालिया, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, अमित गर्ग, अश्वनी चौधरी, प्रदीप तोमर, भोपाल सिंह, रवि कटारिया, अंकुर चौधरी आदि अन्य मौजूद थे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts