HomeAccident NewsMainpuri Accident: कार के उड़े परखच्चे, दो मासूमों संग पांच की मौत

Mainpuri Accident: कार के उड़े परखच्चे, दो मासूमों संग पांच की मौत

-

– भतीजी की जन्मदिन पार्टी से लौटते हुए जीटी रोड हाईवे पर हुआ भीषण हादसा।

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास हुए हादसे ने पूरा परिवार खत्म कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि देखकर रोंगटे खड़े हो गए। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो मासूम बच्चियों सहित दपंती और बहन बुरी तरह कार में फंसे थे। आंखों के सामने एक-एक कर उनकीं सांस थमती चली गई। मासूम बच्चियों ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, 11 वर्षीय मासूम तड़प रही थी, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

कन्नौज के आढ़ती दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आराध्या (11) और बहन सुजाता (35) व सुजाता की बेटी आर्या (4) कार उस समय हादसे का शिकार हुई, जब वो भतीजी की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। दीपक कार चला रहे थे। बताया गया है कि कार की रफ्तार अधिक नहीं थी, लेकिन हाईवे पर जलभराव का पानी बगल से गुजरे एक ट्रक के पहियों से उछलकर दीपक की कार के अगले शीशे पर गिरा। इससे दीपक की कार अनियंत्रित होकर हाईवे की कानपुर-दिल्ली लेन पर डिवाइडर को पार करते हुए जा पहुंची। उस लेन पर गर्डर से लदे एक ट्रोला से टकरा गई। हादसे में दीपक, पूजा, आशी, सुजाता, आर्या की मौत हो गई। 11 वर्षीय आराध्या गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।

किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर रंगपुर गांव निवासी दीपक चौहान (36) कन्नौज के छिबरामऊ में आढ़ती का काम करते थे। वो अपने परिवार के साथ छिबरामऊ ही शिफ्ट हो गए थे। उनके छोटे भाई आगरा में रहते हैं। दीपक कार से परिवार के साथ आगरा में भतीजी काव्या चौहान का बर्थडे मनाने गए थे।

दीपक कार से पत्नी पूजा (34), बेटी आशी (9), आराध्या (11), भांजी आर्या (4) और बहन सुजाता (50) के साथ घर लौट रहे थे। बताया जा रहा कि नगला ताल के पास जीटी रोड पर बारिश का पानी भरा था, जिस वजह से उन्हें डिवाइडर नहीं दिखा। कार अचानक से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। नवीगंज की ओर से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

सीएम योगी ने जताया दुख, सपा ने की आर्थिक सहायता की मांग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायल आराध्या के इलाज की व्यवस्था की जाए। इधर, समाजवादी पार्टी ने मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts