HomeCRIME NEWSMoradabad murder: भाजपा पार्षद के भाई-भतीजे ने युवक को पीटकर मार डाला

Moradabad murder: भाजपा पार्षद के भाई-भतीजे ने युवक को पीटकर मार डाला

-

– दौड़ाकर पीटा, मां एम्स में भर्ती, इलाज के लिए पैसे लेने आया था।

मुरादाबाद। कटघर थाना इलाके के होलिका मैदान में शुक्रवार रात भाजपा पार्षद कुलदीप नारायण के भाई हरिओम सिंह और भतीजे मोनू ने पड़ोसी युवक देव ठाकुर को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि देव ठाकुर अपने चाचा और ताऊ से मकान बेचने को लेकर विवाद कर रहा था। आरोपियों ने उसे शांत रहने को कहा तो वह उनसे भिड़ गया।

आरोपी पिता-पुत्र ने उसे लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई में देव के सीने पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गए। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

होलिका मैदान निवासी देव ठाकुर उर्फ देवू (20) हरिद्वार में रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में काम करता था। उसकी बीमार मां ऋषिकेश स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। पिता गोविंद सिंह और भाई विष्णु ठाकुर की मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को देव हरिद्वार से आया और चाचा श्याम सिंह व ताऊ मुनमुन से अपने हिस्से के मकान को बेचने की बात कर रहा था। इसी बीच देव और श्याम के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगा।

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान वहां पड़ोस में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हरिओम सिंह और उनका बेटा मोनू आ गया। उन्होंने श्याम सिंह का पक्ष लेते हुए देव को शांत होने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान देव उनसे भिड़ गया।

इसी बीच पिता-पुत्र अपने घर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आ गए। उन्होंने देव पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हरिओम के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने मिलकर देव की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मां के इलाज के लिए पैसा लेने आया था

सूत्रों के अनुसार देव अपने चाचा और ताऊ से अपने हिस्से के मकान को बेचकर मां के इलाज के लिए पैसे लेने आया था। जिस विवाद में पड़ोस में रहने वाले भाजपा पार्षद के भाई-भतीजे ने उसकी हत्या कर दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts