spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशजनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगी पटरी से उतरी, नौ ट्रेनों का रूट...

जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगी पटरी से उतरी, नौ ट्रेनों का रूट बदला गया

-

– झटका लगते ही चलती ट्रेन से यात्री कूदे।

कानपुर। जनसाधारण एक्सप्रेस की 2 बोगी भाऊपुर (पनकी) में पटरी से उतर गई। ट्रेन मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही थी। इंजन से 6वीं और 7वीं जनरल बोगी डिरेल हुई। अचानक ट्रेन को झटका लगने के बाद पीछे की बोगियां एक तरफ टेढ़ी होने लगीं। इसके बाद यात्री ट्रेन से कूदने लगे। चीख-पुकार मच गई। लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए दौड़ते हुए दिखे। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद 9 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को वापस लखनऊ भेजना पड़ा। अब इसे दूसरे रूट से मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही ऊफट समेत रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। एक समिति का गठन किया गया है, जो हादसे की वजह पता करेगी। आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन से अहमदाबाद के साबरमती बीजी जंक्शन जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच भाऊपुर स्टेशन यार्ड के लूप लाइन लाइन नंबर 4 के पास बेपटरी हो गए। हादसे के समय ट्रेन की गति धीमी होने से कोई हताहत नहीं हुआ।

तेज आवाज के साथ इंजन से 6वें और 7वें कोच के पहिए पटरी से उतरने लगे। इससे यात्रियों में हलचल मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे कूदने लगे। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। रेलवे मेडिकल वैन को भेजा गया, लेकिन किसी के हताहत न होने के कारण मेडिकल वैन को पनकी में ही रोक दिया गया। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया है।

इस हादसे की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक ब्लॉक हो गया है। पीछे से आने वाली ट्रेनों को रोका गया है। इनकी निर्धारित संख्या रेलवे की तरफ से जारी नहीं की गई है। रेलवे के अधिकारियों ने जांच टीम का गठन किया है, जो हादसे की वजह का पता लगा रही है।

रेलवे सोर्स के मुताबिक, ट्रेन हादसा दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर किमी. नंबर 1039/7-3 के बीच हुआ है। दोनों जनरल कोच में क्षमता से अधिक यात्री मौजूद थे। अचानक बोगी के बेपटरी होने की वजह से ट्रेन की बोगियों को तेज झटका लगा। रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। ट्रेन के डिब्बों को पटरी पर लाने और रूट को सामान्य करने के लिए तकनीकी टीमों को मौके पर बुलाया गया है।

अधिकारी मौके पर, समिति हादसे की वजह का पता लगा रही

रेलवे (एनसीआर) के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया है कि 2 जनरल कोच डिरेल हुए हैं। पीआरओ ने बताया, ट्रेन संख्या 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय 12.50 बजे के स्थान पर देर से 3.07 बजे सेंट्रल स्टेशन आई। यहां निर्धारित ठहराव के बाद निकली। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पनकी धाम रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर भाऊपुर स्टेशन के आउटर के पास ही 4.12 बजे ट्रेन के इंजन से पांचवां व छठवां कोच बेपटरी हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts