Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में जीते भाजपा पार्षद

नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में जीते भाजपा पार्षद

-

  • *नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा के जीते आठ सदस्य
  • *चार पद विपक्ष के खाते में गए

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। इस बार नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में आखिरकार भाजपा ने आठ सदस्य जीत कर कार्यकारिणी पर कब्जा जमा लिया है। विरोधी दल के चार पार्षदों ने जीत दर्ज की।

इस बार 12 सदस्यों में से पांच महिला पार्षदों ने जीत दर्ज की। 101 सदस्यों में से 100 सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा के एमएलसी अश्वनी त्यागी वाराणसी में होने के कारण वोट डालने नहीं पहुंच सके।

शनिवार को निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए सुबह 11 बजे से नामांकन हुआ।भाजपा की तरफ से 10 और विपक्ष की ओर से चार पार्षदों ने पर्चे भरे। किसी ने नामांकन वापसी नहीं की। दोपहर डेढ़ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक टाउन हाल में वोट डाले गए। शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी सहायक नगर आयुक्त शरद पाल ने परिणाम घोषित कर दिया।

इसमें भाजपा के आठ और विपक्ष के चार पार्षदों को विजयी घोषित किया गया। हालांकि भाजपा से प्रत्याशी अनिल वर्मा, दीपिका शर्मा चुनाव हार गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts