Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: भू-माफियाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन

Meerut: भू-माफियाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्याऊ पंचायती हॉल जाटव (धर्मशाला) की भूमि को भूमाफियाओं से कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर सोमवार को शोषित क्रांति दल के दर्जनों सदस्य कमिश्नरी पहुंचे और भू-माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष वरूण कुमार ने बताया कि, उक्त धर्मशाला सार्वजनिक उपयोग की संपत्ति है। जिसका उपयोग धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए होता है। जबकि, उसका संचालन एक विधिवत समिति के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि, न्यायालयों द्वारा उक्त संपत्ति के संबंध में हमारे पक्ष में आदेश/निर्णय पारित किए जा चुके हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से हमारे वैधानिक स्वामित्व और कब्जे को मान्यता दी गई है।

किन्तु इसके बावजूद, दिनेश बैंड वाला, प्रवीण कुमार, राहुल प्रजापति, राज टेन्ट आदि कुछ असामाजिक तत्व लगातार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से उक्त धर्मशाला पर कब्जा कर रखा हैं।

उन्होंने कहा कि, इनके कृत्य से न केवल विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना है, बल्कि क्षेत्र में शांति व सामुदायिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए ग्रामीणों की समस्यायों का समाधान कराए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts