spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsBudaun accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बच्चों की मौत, गांव...

Budaun accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

-

– एक साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे तीन बच्चे, एक की हालत गंभीर।

बदायूं। सहसवान क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे तीन मासूमों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद नरौटा माजरा कांकसी निवासी प्रेमपाल के बेटे अंकित (11) और बेटी अंशु (12) अपने गांव के ही महिपाल की बेटी खुशबू (12) के साथ साइकिल से नाहर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला चोई जा रहे थे। जैसे ही तीनों बच्चे सिलहरी गांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में अंकित और अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को सहसवान सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग प्रशासन से बच्चों को न्याय दिलाने और जिम्मेदार वाहन चालक को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts