HomeCRIME NEWSमेरठ में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

मेरठ में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

*ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, *पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज।

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने आढ़ती के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवराज चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

 

ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित लाखों की चोरी

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शाहपीर गेट के रहने वाले वहाब पुत्र गुलफाम ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पूर्व अपना मकान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में बनाया था और वह परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान में रह रहा है।

 

पीड़ित वहाब का कहना है कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान के ताले लगाकर शाहपीर गेट अपने माता पिता से मिलने गया था और रात्रि में वहीं रुक गया। शनिवार सुबह वहाब के पड़ोसी ने मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित वहाब फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर उसके मकान में रखी करीब 25 हजार रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरों की तलाश की और पीड़ित से तहरीर लेने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts