- कान्हा उपवन में गोवंश की मौत पर हो कार्रवाई।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश शर्मा से मिला। जिसमें पशुओ और गौ वंशो की दुर्दशा और असहनीय दर्द को झेल कर लगातार गौ वंशो की हो रही मृत्यु को सामने रखा।
इस दौरान भाजपा नेता अंकित चौधरी ने बताया कि ताजा मामला परतापुर पर स्थित एक गौशाला का है। उन गोवंशों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि, उनको कितना असहनीय दर्द झेलने को मिला और कितना चारा उनको खाने को दिया गया। उन्होंने कहा कि, ये गौशाला नगर निगम के अन्तर्गत आती है, तो गौशाला संचालकों की जवाब देही तय होनी चाहिए। गौ वंश हिन्दू आस्था का विशाल केंद्र है और हिन्दू धर्म मे पूजनीय हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों से प्रदेश सरकार के करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद स्थिति इतनी दयनीय है तो स्पष्टीकरण देना अनिवार्य और जवाब देही तय कर दोषियो पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अभिषेक निर्भान, नित्यम नामदेव, सौरभ पंडित, विशु गहलौत, अमन पंडित, शुभम अग्रवाल, नितिन, रिंकू वर्मा, आदि रहे।


