Homeउत्तर प्रदेशVaranasiदीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत

दीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत

-

– सुबह बाइक पर सवार होकर धान रोपने खेत पर जा रहे थे दोनों भाई।

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार सुबह घर की कच्ची दिवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है रास्ते से गुजर रहे दोनों युवक दीवार के मलबे में दब गए थे जिससे उनकी मौत हो गई। घटना गांव भैठौली की है जब सुबह करीब 7 बजे खेत जा रहे दो भाइयों पर कच्ची दीवार गिर गई। दोनों युवक धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। मलबे में दबने के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

मृतक भाइयों की पहचान संतोष कुमार के पुत्र आदित्य कुमार (18 वर्षीय) और अंकित कुमार (16 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब दोनों भाई धान की रोपाई के लिए पौधे लेकर खेत की तरफ जा रहे थे। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित दिलीप कुमार का कच्चा मकान अचानक उन पर गिर गया।

मृतक भाइयों के परिवार में एक बहन भी है। दोनों चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts