Monday, July 14, 2025
Homeदेशअभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन

अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन

चैन्नई। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अभिनय सरस्वती और कन्नड़थु पैंगिली जैसी उपाधियों से विख्यात बी. सरोज दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती थीं। उन्होंने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की थीं। सरोजा देवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत साल 1955 में सिर्फ 17 साल की छोटी सी उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड़ सिनेमा की क्लासिक फिल्म महाकवि कालिदास थी।

उन्हें प्रसिद्धि मिली साल 1958 में आई नादोदी मन्नान से, इसमें वो एम.जी. रामचंद्रन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। बी. सरोजा देवी ने साल 1959 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस साल आई फिल्म ‘पैगाम’ में वो दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘ससुराल’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘बेटी बेटे’ जैसी हिंदी फिल्में कीं। अपने करियर में बी. सरोजा देवी ने दिलीप कुमार के अलावा राज कपूर, शम्मी कपूर और सुनील दत्त जैसे हिंदी स्टार्स साथ काम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments