Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशडीजे पर डांस को लेकर बवाल, बारातियों को बंधक बनाया, बिना दुल्हन...

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, बारातियों को बंधक बनाया, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

-

  • पिता गिरफ्तार, दूल्हे के जीजा ने की फायरिंग। 
  • पुलिस ने दूल्हे के बहनोई सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

बरेली। एक शादी का जश्न हंगामे में बदल गया। डीजे पर डांस कर रही युवतियों पर दूल्हे के रिश्तेदार द्वारा नोट उड़ाए जाने से मामला बिगड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के बहनोई ने मैरिज हॉल में साथियों संग फायरिंग कर दी। दुल्हन पक्ष में दहशत फैल गई और शादी रुकवा दी गई। दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दूल्हे के बहनोई सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला बरेली के क्योलड़िया के धुनगला गांव का है।

बरेली।

आठ जुलाई को गांव निवासी पूरनलाल की बेटी नीलम की शादी बीसलपुर निवासी सत्यवीर से तय थी। बारात धूमधाम से क्योलड़िया के एक मैरिज हॉल में पहुंची। स्वागत के बाद डीजे शुरू हुआ, जिसमें देर रात दुल्हन पक्ष की महिलाएं और युवतियां डांस कर रही थीं।

तभी दूल्हे का बहनोई ज्ञानी स्टेज के पास पहुंचा और नोट उड़ाने लगा। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मामला शांत हुआ ही था कि कुछ देर बाद ज्ञानी दर्जन भर लोगों को लेकर हथियारों से लैस होकर लौटा। आरोप है कि लड़की की मां सोमवती और दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने हवाई फायरिंग कर दी जिससे बारातियों और घरातियों में अफरातफरी मचा दी गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

फायरिंग और मारपीट से आहत दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके फूफा और कुछ बारातियों को हॉल में ही बंधक बना लिया। कन्यादान की रस्म से ऐन पहले हुए हमले ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया। दुल्हन ने भी सख्त लहजे में शादी करने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद किसी तरह से रात में मामला शांत कराया गया। बुधवार सुबह समझौते के बाद फिर से वैवाहिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया। अभी शादी की रस्में शुरू ही हुईं थी कि दूल्हे का जीजा फिर से गेस्ट हाउस पहुंच गया।

बुधवार सुबह जब रस्में दोबारा शुरू हुईं। तब आरोपी फिर से अपने साथियों के साथ वहां आ धमका। इस बार दुल्हन के परिवार के लोगों के साथ जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। फायरिंग में दुल्हन की मां व दो भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को नवाबगंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इसके बाद रही सही कसर पूरी हो गई और। दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने भी बुधवार दोपहर तक मामला चलता रहा। दुल्हन के भाई प्रियांशु ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूल्हे के बहनोई ज्ञानी सहित 8झ्र9 अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूल्हे के पिता पूरनलाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारियां होंगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts