HomeTrendingट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाई नरमी

ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाई नरमी

-

वाशिंगटन। अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नरम रुख अपनाया है। ट्रंप ने भारत पर जवाबी टैरिफ लगाने के फैसले को 1 अगस्त तक टाल दिया है। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। साथ ही भारत और अमेरिका को ट्रेड डील समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को विभिन्न देशों को पत्र भेजे जिसमें उन देशों के उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों का ब्योरा है। इन देशों में हालांकि भारत को शामिल नहीं किया गया।

आपको बता दें कि 2 अप्रैल को अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 26% का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, लेकिन इसे 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। यह तारीख 9 जुलाई को खत्म हो रही है। अब इसे 1 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 से अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा है। वस्तुओं का बाइलेट्रल ट्रेड 2024-25 में 131.84 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। इसमें 86.51 अरब डॉलर का निर्यात, 45.33 अरब डॉलर का आयात और 41.18 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष शामिल है।

बांग्लादेश, बोस्निया एंड हजेर्गोविना, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, कजाकिस्तान, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और ट्यूनीशिया को ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भेजे गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक अलग कार्यकारी आदेश में कई अन्य देशों पर बढ़ाए गए शुल्क को टालने की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है।

शुल्क पर यह 90 दिवसीय निलंबन नौ जुलाई को समाप्त होना था। इस निर्णय पर टिप्पणी करते हुए निर्यातकों ने कहा कि जवाबी शुल्क लगाने को नौ जुलाई से एक अगस्त तक स्थगित करना अमेरिका की अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने की इच्छा को दशार्ता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts