Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: गंगा से निकला मगरमच्छ धर्मशाला में घुसा, गांव में मची अफरातफरी

बिजनौर: गंगा से निकला मगरमच्छ धर्मशाला में घुसा, गांव में मची अफरातफरी

-

– ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर नदी में छोड़ा।

बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र में स्थित गांव चाहड़वाला में मंगलवार की सुबह अजीब घटना सामने आई। गंगा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ गांव की धर्मशाला में घुस गया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मगरमच्छ की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से मगरमच्छ को काबू किया। फिर उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग की टीम कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरसात के मौसम में गंगा नदी में अधिक पानी आने से वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों में घुस जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts